
दमोह। ईद-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीएम सौरभ गंधर्व की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी,टीआई कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, डीएसबी प्रभारी सोनाली जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने पर भी विचार किया।इस अवसर पर शहर कमेटी अध्यक्ष शहजाद खान,श्री कुरैशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पर्व शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।प्रशासन ने कहा कि ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
