दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड के गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, अल फलाह यूनिवर्सिटी के 15 डॉक्टर रहस्यमय तरीके से लापता, आतंकी साजिश की जांच तेज

नई दिल्ली, 15 नवम्बर 2025: दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड माने जा रहे डॉ. मुजम्मिल को 9 नवंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद जांच एजेंसियां अब साजिश की परतें खोलने में जुटी हैं। इसी बीच सनसनीखेज खबर आई है कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के 15 डॉक्टर लापता हैं। यह वो डॉक्टर हैं जो गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल के सीधे संपर्क में थे। जांच एजेंसियां मुजम्मिल की कॉल डिटेल्स के आधार पर इनकी तलाश कर रही हैं, क्योंकि इनके फोन अब बंद आ रहे हैं।

लाल किले के पास 3 घंटे में बम बनाने का संदेह

जैसे-जैसे दिल्ली ब्लास्ट की जांच आगे बढ़ रही है, कई खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों का एक मुख्य बिंदु यह है कि क्या दिल्ली कार धमाके में पार्किंग के भीतर ही 3 घंटे में कार में बम तैयार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जिस हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट को अंजाम दिया गया था, उसमें न तो टाइमर मिला है और न ही डेटोनेटर के अंश, जबकि ब्लास्ट के लिए इसका होना जरूरी है।

अमोनियम नाइट्रेट के नमूनों की तलाश जारी

जांच एजेंसियां 5 दिनों से धमाके की जगह पर डेटोनेटर या इलेक्ट्रिक वायर जैसी बारीक चीजें तलाश रही हैं। एजेंसियों को घटनास्थल से कुछ ऐसे नमूने मिले हैं जो अमोनियम नाइट्रेट के होने की ओर इशारा कर रहे हैं। एजेंसियों को संदेह है कि आतंकी उमर ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी के अंदर ही एक ऐसा बम तैयार किया था जो हाई इंटेंसिटी का हो और ज्यादा से ज्यादा नुकसान कर सके। लापता डॉक्टरों की तलाश में देशभर में छापेमारी की जा रही है।

Next Post

RJD को BJP से अधिक वोट फिर भी सीटें कम क्यों?, लालू की पार्टी 23% वोट पाकर 25 सीटों पर सिमटी, ज्यादा सीटों पर लड़ने और कम अंतर से हार बनी वजह

Sat Nov 15 , 2025
नई दिल्ली, 15 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आने के बाद एक दिलचस्प सवाल उठ रहा है: वोट शेयर के मामले में 23% के साथ टॉप करने वाली लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सीटों के मामले में इतना क्यों पिछड़ गई? दूसरी तरफ, […]

You May Like