
नरसिंहपुर। जिले के झिकोली घाट पर नर्मदा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। साईंखेड़ा के वार्ड नंबर 5 निवासी घनश्याम नौरिया (32) और सोनी मोहल्ला निवासी राजू कहार (20) गुरुवार दोपहर एक साथी के साथ नहाने पहुंचे थे।
नहाते समय दोनों युवक नर्मदा के गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी शुरू की। अंधेरा होने के कारण गुरुवार को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया गया। शाम को दोनों युवकों के शव मिले।
साईंखेड़ा थाना प्रभारी प्रकाश पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले का खुलासा शुक्रवार को किया।
