चिड़ियाघर में आये चार नए मेहमान

ग्वालियर। चिडियाघर में पेण्डारी प्राणी उद्यान, बिलासपुर से एक मादा भालू एवं एक नर, दो मादा चौसिंगा नए मेहमान आये हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव ने बताया कि केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा वन्यप्राणी विनिमय प्रस्ताव अन्तर्गत निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार गांधी प्राणी उद्यान सेएक दल जिसमें चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर गौरव परिहार, जू-कीपरयोगेन्द्र सिंह दण्डौतिया, शिवकुमार पाल, अमित देवस्थली एवं सहायक 6 कर्मचारी सहित कानन पेण्डारी प्राणी उद्यान बिलासपुर से वन्यप्राणी जिसमें एक मादा भालू एवं एक नर, दो मादा चौसिंगा लेने हेतु रवाना हुये थे, जो कि शनिवार को गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में आ चुके हैं। वर्तमान में वन्यप्राणी स्वस्थ हैं एवं उनकी पृथक कॉल में रखकर निरंतर देखरेख की जा रही है।

Next Post

युवाओं को जानना चाहिए लोकतंत्र का सचः विधानसभा अध्यक्ष तोमर

Sat Jun 28 , 2025
– युवा मोर्चा ने किया मॉक पार्लियामेंट का आयोजन ग्वालियर। आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। युवाओं को इस सच से अवगत होना जरूरी है। इससे वे लोकतंत्र की रक्षा के प्रति सजग रहेंगे। भाजपा युवा मोर्चा ऐसे आयोजनों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित […]

You May Like