छतरपुर। नगर के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर विवाद के बाद एक वृद्ध पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 76 वर्षीय लल्लू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लल्लू यादव पर हंसिया और बका से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तत्काल उपचार के लिए गौरिहार अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
