सीएम का छिंदवाड़ा दौरा तभी सार्थक जब स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त हों: पटवारी

छिंदवाड़ा: जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छिंदवाड़ा दौरा तभी सार्थक होगा जब वे भोपाल लौटने से पहले स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।पटवारी ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता का परिणाम है। सरकार ने पांच दिन तक चुप्पी साधे रखी, जबकि निर्दोष बच्चों की जान चली गई। मुख्यमंत्री अब संवेदना जताने आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री शुरुआत से ही सिरप निर्माता कंपनी को बचाने में लगे रहे। उन्होंने जांच रिपोर्ट आए बिना ही कंपनी को क्लीन चिट दे दी।
पत्रकारों के सवाल पर कि क्या डॉक्टर पर एफआईआर होनी चाहिए, पटवारी ने जवाब दिया डॉक्टर तो केवल दवा की सामग्री के आधार पर दवा लिखता है। अगर जिम्मेदारी तय करनी है तो सबसे पहले ड्रग कंट्रोलर, स्वास्थ्य आयुक्त और स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। बच्चे मरते रहे और सरकार बयान देती रही यह मप्र की असंवेदनशीलता की चरम सीमा है।पटवारी ने मांग की कि जहरीले सिरप की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस राज्य भर में आंदोलन करेगी।

Next Post

नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, डेढ़ घंटे बाद मिला शव

Mon Oct 6 , 2025
श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में 15 वर्षीय प्रिंस माली सीप नदी में डूब गया। प्रिंस अपने परिवार की सात भैंसों को पानी पिलाने के लिए नदी गया था। भैंसों को पानी पिलाते समय वह अचानक गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। डूबते समय […]

You May Like