क्वेंटिन हेलिस को हराकर होल्गर रूने फ्रेंच ओपन के अगले दौर में

पेरिस (वार्ता) इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी और डेनमार्क के होल्गर रूने ने शुक्रवार को अपने-अपने प्रतिद्वद्वी खिलाड़ियों को हराकर फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बना ली है।

आज यहां खेले गये मुकाबले में इटलक के लोरेंजो मुसेट्टी ने एक सेट और ब्रेक डाउन से उबरते हुए अर्जेंटीना के मारियानो नवोन को 4-6, 6-4, 6-3, 6-2 से हराया और क्ले-कोर्ट पर अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया।

वहीं एक अन्य मुकाबले में डेनमार्क के टेनिस खिलाड़ी होल्गर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को हराकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में जगह बना ली है।

डेनिस खिलाड़ी रूने ने आज यहां शानदार वापसी करते हुए फ्रांस के हेलिस को 4-6, 6-2, 5-7, 7-5, 6-2 से हराया। इसी के साथ रूने लगातार चौथे साल इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुँचे गये।

Next Post

सोनम कपूर ने रिक्रिएट किया जेनिफर लोपेज़ का आइकॉनिक वर्साचे लुक

Sat May 31 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज़ के मशहूर वर्साचे लुक को स्टाइल के साथ रिक्रिएट किया है। फैशन की दुनिया में एक ऐतिहासिक पल तब आया जब बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज़ के 2000 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में […]

You May Like