नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, डेढ़ घंटे बाद मिला शव

श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव में 15 वर्षीय प्रिंस माली सीप नदी में डूब गया। प्रिंस अपने परिवार की सात भैंसों को पानी पिलाने के लिए नदी गया था। भैंसों को पानी पिलाते समय वह अचानक गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। डूबते समय किशोर ने जोर-जोर से शोर मचाया, लेकिन अचानक हुई इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया और जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह पानी में समा चुका था।

ग्रामीणों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी पप्पू सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कराई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों को नदी में ही घटना स्थल से कुछ दूरी पर किशोर का शव मिल गया। पुलिस ने शव को बरामद कर श्योपुर जिला अस्पताल भिजवाया है।

Next Post

पीएम हाउस में स्वीपर हड़ताल पर, मजबूरी में डॉक्टरों को करना पड़ रही लाशों की चीरफाड़

Mon Oct 6 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में स्वीपर ने काम करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव को खुद दो शवों का पोस्टमार्टम करना पड़ा। स्वीपर ने काम करने की जो वजह बताई, वह हैरान करने वाली है। साथ ही कई सवाल खड़े […]

You May Like