बर्थडे पार्टी मनाकर लौटते समय हादसा: पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 दोस्तों की मौत

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रालामंडल बाइपास पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस भीषण भिड़ंत में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है.
थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि एमपी 13 जेडएस 8994 में प्रखर कासलीवाल, मन संधू, प्रेरणा बच्चन और अनुष्का राठी सवार थे. शुक्रवार को प्रखर का जन्मदिन था और चारों दोस्त उसी की बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे बाइपास स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के पास हुआ. कार प्रखर ही चला रहा था.
टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक युवतियां उसमें फंस गए.हादसे में प्रखर कासलीवाल निवासी तिलक नगर, मन संधू और प्रेरणा बच्चन निवासी स्कीम 74, विजयनगर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अनुष्का पिता कौशलेंद्र राठी निवासी रॉयल अमर ग्रीन गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और नाकेबंदी कर फरार वाहन की तलाश की जा रही है.

Next Post

संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ाई जाएं कैमरों की संख्या: एसपी

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर: लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार किया जाएं। ऐसे अपराधी जिनके 5 या 5 से अधिक अपराध हैं, सक्रिय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरों […]

You May Like

Play sound