बीएसनल टॉवर पर चढ़ा युवक 16 घण्टे बाद भी नहीं उतरा

पांढुरना:नगर के बीएसएनल टॉवर पर चढ़ा युवक 16 घण्टे से भी अधिक का अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक टॉवर से निचे नहीं उतरा, पूरी रात रेस्क्यू टीम रात के अंधेरे तथा बरसते पानी मे इसे निचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो पाए ।उल्लेखनीय हो कि नगर जिला मुख्यालय के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर-भोपाल मार्ग पर तीन शेर चौक के पास स्थित भारत संचार लिमिटेड के उपक्रम बीएसएनल के 80 मीटर उचे टेलीफोन टावर पर सोमवार की शाम लगभग 5:40 बजे एक अज्ञात युवक विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के नजरों से छुपकर इस टॉवर पर चढ़ गया ।

इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई, आनन -फ़ानन मे स्वयं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्रजेश भार्गव दल बल के साथ घटनास्थल पहुचे, इस दौरान पुलिस सिपाही पुष्पेन्द्रसिंह राजपूत द्वारा इस टॉवर पर चढ़कर इस युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया ,लेकिन पुलिस सिपाही को आता देख यह युवक ओर तेजी से टॉवर के शीर्ष पर जा चढ़ा ,युवक की इस स्थिति को देख किसी अप्रिय घटना की सभांवना को देख पुलिस सिपाही टॉवर से निचे उतर गया ।

पूरी रात इस युवक को नीचे उतारने रेस्क्यू टीम के साथ अधिकारी प्रयास करते रहे, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाड़ोडे ने भी घटनास्थल पर पहुचकर इस युवक को नीचे उतरने की अपील की लेकिन यह युवक ना तो निचे उतर रहा और ना ही अपनी कोई समस्या बता रहा ।इस दौरान लगातार जारी बारिश से रेस्क्यू टीम परेशान है। बीएसएनल के एसडीओ प्रकाश चौधरी विभाग के अन्य अधीनस्थ अधिकारी,कर्मचारियों के साथ पिछले 16 घण्टों से इस टॉवर के निचे युवक के उतरने का इंतजार कर बैठे हैं,वहीं लगातार जारी बारिश से यह युवक भी पूरी तरह भीग गया और टॉवर पर भी बारिश का पानी गिरने से फिसलन हो गई हैं, जिससे यह युवक टॉवर पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा

Next Post

भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसा: बेकाबू कंटेनर ने गोवंश के झुंड को रौंदा, 5 की मौत

Tue Jul 7 , 2026
सलामतपुर: भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर कल की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहा के पास देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने सड़क पर बैठे गोवंश के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 गोवंश […]

You May Like