भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसा: बेकाबू कंटेनर ने गोवंश के झुंड को रौंदा, 5 की मौत

सलामतपुर: भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर कल की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहा के पास देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने सड़क पर बैठे गोवंश के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 गोवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सांची बाईपास पर लावारिस मिला पार्सल कंटेनर–
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाला कंटेनर पार्सल का सामान लेकर भोपाल से विदिशा की ओर जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक गिरफ्तारी के डर से वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हालांकि, सलामतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को सांची बाईपास से लावारिस हालत में बरामद कर ज़ब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

​छतरपुर में थमा हादसों का सफर: पुलिस और यातायात विभाग की मुहिम से सड़क दुर्घटनाओं में 30% की कमी

Tue Jul 7 , 2026
छतरपुर: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और यातायात विभाग के संयुक्त प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यातायात विभाग की रिपोर्ट […]

You May Like