श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन मजबूती का लिया संकल्प

सिंगरौली : जयंत परियोजना कार्यालय में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ प्रदेश अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने इंटक के गठन के मूल उद्देश्य और उसके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंटक ने देशभर में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्ष किया है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर कार्य करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा श्रमिक एकता को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में निहित है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह ने सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप घड़ी प्रदान करने की घोषणा की, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर संयुक्त महामंत्री इन्द्रेश कुमार, जयंत परियोजना अध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू, सचिव आरएन ओझा, प्रभारी उत्तम कुमार दुबे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती साजिश में दो और आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Mon May 4 , 2026
सिंगरौली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वैढ़न शाखा में 17 अप्रैल 2026 को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना वैढ़न पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल दो और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के […]

You May Like

Play sound