चित्रकूट: महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एम.पी. ऑन-लाइन (MP Online) पोर्टल के माध्यम से प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत शिक्षा केंद्र के निदेशक डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 के अंतर्गत संचालित स्नातक (Graduation), परास्नातक (Post Graduation), पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा स्तर के समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 थी। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इस तिथि को विस्तारित कर अब 08 अक्टूबर, 2026 कर दिया गया है।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अब 08 अक्टूबर 2026 तक एम.पी. ऑन-लाइन के अधिकृत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
