विद्यालय परिसर में रद्दी जलाने से बड़ा हादसा – कचरे की आग पर कूदते समय 8वीं का छात्र 50% झुलसा

बरगवां (जैतहरी)। विकासखंड जैतहरी अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बरगवां में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के चलते एक मासूम छात्र गंभीर रूप से झुलस गया।

*घायल छात्र की पहचान*

घायल छात्र की पहचान आयुष गुप्ता, पिता स्वर्गीय प्रवीण गुप्ता, कक्षा 8वीं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में छात्र करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है।

*कैसे हुआ हादसा*

विद्यालय के पीछे, बाउंड्री के अंदर विद्यालय की पुरानी रद्दी, पुरानी कॉपी-किताबों और कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी। छुट्टी होने से ठीक पहले विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आयुष खेलते-खेलते उस जलती हुई आग के पास पहुंच गया और आग के ऊपर से कूदने लगा। कूदते समय उसका पैर सीधा आग में पड़ गया और आग उसके शरीर में फैल गई।

*अस्पताल भेजा गया*

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करके* तत्काल एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

*सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

बच्चों की मौजूदगी के दौरान स्कूल समय में बाउंड्री के अंदर आग लगाना बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। पालकों में भारी आक्रोश है।

Next Post

सीतापुर में ट्रक से 35 लाख रुपये की अफीम बरामद, चालक गिरफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
सीतापुर, 03 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार को थाना खैराबाद पुलिस और सहारनपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से छह किलो 240 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई […]

You May Like