विदेशी मुद्रा भंडार 4.386 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 29 अगस्त (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया।

इससे पहले, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 1.488 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.652 अरब डॉलर की गिरावट रही और यह 582.251 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 66.5 करोड़ डॉलर घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया।

विशेष आहरण अधिकार में 4.6 करोड़ डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि में 2.3 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और ये क्रमशः 18.736 अरब डॉलर और 4.731 अरब डॉलर पर रहे।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत चौथे स्थान पर है। मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से देश को आयात बिल के भुगतान में आसानी होती है। साथ ही रुपये में ज्यादा गिरावट की स्थिति में रिजर्व बैंक के पास हस्तक्षेप का भी मौका होता है।

 

Next Post

पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही जीडीपी विकास दर, कृषि और सेवा क्षेत्र का बेहतरीन प्रदर्शन

Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) कृषि और सेवा क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गयी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि पहली […]

You May Like