रेत कारोबारी हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर डेढ़ बजे फिल्मी स्टाइल में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिसम्बर तक रिमांड पर लिया है।

विदित हो कि धमेन्द्र सिंह ठाकुर (चिंटू) पिता रणजीत सिंह ठाकुर 42 वर्ष निवासी वार्ड नं. 17 का रेत कारोबारी था। गुरूवार दोपहर वे अपनी मोटर सायकिल से बारीबहु स्टेडियम से खितौला बाजार जाने के लिए निकला था सिहोरा-खितौला रोड पर दोपहर डेढ़ बजे मोटर सायकिल से दो बदमाश पहुंचे उसे घेरकर गिरा दिया, इसके बाद दनादन तीन गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी थी। विरोध में परिजनों ने प्रदर्शन किया था। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं मृतक की पत्नी श्रीमति सीमा ठाकुर सदमे मेें है। जबकि सात साल के बेटे और 5 साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।

पूछताछ के बाद बढ़ेगी आरोपियों की संख्या

पुलिस ने शेखर बर्मन पिता रवि बर्मन 22 वर्षीय निवासी सिहोरा, लवि तिवारी पिता सोम तिवारी 20 वर्षीय निवासी रीवा को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक धमेन्द्र की सिहोरा गौरेया मोहल्ला निवासी आशीष विश्वकर्मा उर्फ अस्सू से रंजिश थी। अस्सू ने दस साल पहले भी धर्मेन्द्र पर फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की थी। धर्मेन्द्र घायल हो गया था। उस वक्त पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले में न्यायालय से अस्सू को सजा भी सुनाई थी। इसके बाद आरोप है कि अस्सू ने ही हत्या की साजिश रची है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। टीआई रमन सिंह का कहना है कि पूछताछ एवं जांच के बाद जिसके भी नाम सामने आएंगे उसे आरोपी बनाया जायेगा।

Next Post

छोटे भाई की हत्या के इरादे से पिचकारी-इंजेक्शन से जहर का छिडक़ाव

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। माढ़ोताल में संपत्ति और मां की पेंशन हड़पने के इरादे से पिचकारी-इंजेक्शन के जरिए खाने से लेकर भाई के ऊपर जहर का छिडक़ाव किया था। मामले में देर रात पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पीडि़त के बड़े भाई […]

You May Like