
सतना, एक ओर जहां नशीले पदार्थों के विरुद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत तकरीबन हर दिन कहीं न कहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ तस्कर ऐसे भी हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. मामले का काबिलेगौर पहलू यह सामने आ रहा है कि अब नशे के तस्करों ने स्टेडियम और पार्क जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को अपनी बिक्री का अड्डा बनाना शुरु कर दिया है.
मैहर जिले के रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगर परिषद के वार्ड क्र. 7 में छापेमारी की. जहां पर संजय उर्फ राजा सोनी के घर से नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 45 शीशियां बरामद हुई. जिसे देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन इसी दौरान संजय का बड़ा भाई पवन उर्फ ललुआ सोनी &5 वर्ष मौके से भाग निकला. जिसके चलते ललुआ की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. वहीं बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामनगर स्टेडियम के निकट दबिश दी. जहां पर फरार आरोपी ललुआ नशीली कफ सीरप बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करता नजर आया. लिहाजा पुलिस ने बिना देरी किए उसे दबोच लिया. उसके कब्जे से 19 शीली नशीली कफ सीरप बरामद हुई. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट और 5/1& ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.
पार्क के सामने नशीली टैबलेट की बिक्री
कोलगवां थाने की पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर जब मैत्री पार्क के सामने हवाई पट्टी की चहरदिवारी के किनारे दबिश दी तो वहां पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस से बचनता नजर आया. जिसे दबोचने के बाद जब तलाशी ली गई तो उसके पैंट की जेब में नशे में इस्तेमाल होने वाली 125 टेबलेट भरी मिली. पूछताछ में आरोपी लवकुश वंशकर उम्र &2 वर्ष ने बताया कि वह नशीली दवा के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था.
