इंडियन आइडल कलाकार इप्सित पाती की प्रस्तुति से पशुपतिनाथ महादेव मेले में बना माहौल

मंदसौर। 63वें भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मेले के सांस्कृतिक मंच पर बुधवार रात्रि इंडियन आइडल सिंगर इप्सित पाती ने अपनी दमदार गायकी से समा बांध दिया। ‘‘देवा हो गणेश…’’ से कार्यक्रम की शुरुआत कर उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय फिल्मी गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी। ‘‘हे मेरे शंभू बाबा…’’, ‘‘बचना ऐ हसीनों…’’ और ‘‘एक हसीना थी…’’ जैसे गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियाँ बजाईं।

कार्यक्रम में सुरेन्द्रसिंह शक्तावत ने मनोरंजक संचालन किया, वहीं हेमलता, जूनियर पुष्पा, पात्रा ब्रदर्स और स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब आनंदित किया। आयोजन की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथि स्वागत नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, मेला सभापति श्रीमती प्रतिभा भैरवे सहित मेला समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। संचालन अजय शर्मा एवं धर्मेन्द्र सोनगरा ने किया।

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर में दबने से एक की मौत , दूसरा गंभीर घायल

Thu Nov 20 , 2025
बेगमगंज। गेँहूरास गांव में एक किसान के खेत पर गेंहू की बुआई करने गया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा , ट्रैक्टर मलिक की दबने से दर्दनाक मौत , सहायक हुआ गंभीर रूप से घायल । पुलिस ने किया मामला दर्ज। पुलिस सूत्रों के अनुसार गेँहूरास गांव में गुड्डा अहिरवार नामक किसान […]

You May Like