
बेगमगंज। गेँहूरास गांव में एक किसान के खेत पर गेंहू की बुआई करने गया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा , ट्रैक्टर मलिक की दबने से दर्दनाक मौत , सहायक हुआ गंभीर रूप से घायल । पुलिस ने किया मामला दर्ज।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गेँहूरास गांव में गुड्डा अहिरवार नामक किसान के खेत पर किराए से गेहूं की बोनी करने ट्रैक्टर मालिक व चालक अर्जुन अहिरवार पिता गुलाब अहिरवार 35 वर्ष निवासी पाटन तहसील गैरतगंज आ रहा था कि शाम करीब 4 बजे अचानक उसका ट्रैक्टर गांव के पास निर्माणधीन सड़क की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटकर सड़क के नीचे खाई में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से अर्जुन अहिरवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथी बुद्धा लाल अहिरवार गंभीररूप से घायल हो गया , जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही मौके पर थानाप्रभारी राजीव उइके पुलिसबल के साथ पहुंच गए और ट्रैक्टर के नीचे दबे मृतक को पुलिसकर्मियों के सहयोग से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम भेजा।
दूसरा घायल बुद्धा अहिरवार अस्पताल में भर्ती है।
