पन्ना, 17 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर रक्सेहा के पास बाइक एवं डंपर के बीच टक्कर होने से यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामखेलावन (50) एवं राजा भईया (50) की मौत हुई है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया है। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Next Post
प्रदेश सरकार को सेना को सौंप देना चाहिए लापता विजय शाह को तलाशने का काम : सिंघार
Sat May 17 , 2025
भोपाल, 17 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि सरकार अगर लापता मंत्री को नहीं ढूंढ पा रही है तो ये काम सेना को सौंप देना चाहिए। श्री सिंघार […]

You May Like
-
2 years ago
फांसी के फंदे पर झूला युवक , मौत
-
8 months ago
हम सब के पिता, बाबा एक – नियाज मोहम्मद
