फांसी के फंदे पर झूला युवक , मौत

हिनौता: सीधी जिले में थाना मझौली के पुलिस चौकी मड़वास अंतर्गत ग्राम झपरी में एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झपरी निवासी शिवकरण सिंह पिता जगमोहन सिंह 37 वर्ष घर में ही दरम्यानी रात फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली ।

सुबह होते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस चौकी मड़वास को दी गई ।मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से खोलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।वही आत्महत्या का कारण पता करने पुलिस तहकीकात कर रही है।

Next Post

प्रधानमंत्री श्री मोदी से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट

Tue Feb 4 , 2025
ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी एवं लोक कल्याणकारी बजट के लिये व्यक्त किया आभार रीवा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संसद भवन नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी एवं लोक कल्याणकारी बजट के लिये आभार व्यक्त किया. उप मुख्यमंत्री […]

You May Like