जानलेवा हमला करने के दो आरोपी धराए

इछावर। थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊखेड़ी में मकान विवाद के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू और गुप्ती भी जब्त कर ली है.

जानकारी के अनुसार फरियादी अभिमन्यु वर्मा आ. मनोहर वर्मा निवासी ग्राम भाऊखेड़ी ने रिर्पोट दर्ज कराई कि 14 मार्च की शाम ग्राम भाऊखेड़ी में मकान विवाद को लेकर कृष्णपाल वर्मा और लखनलाल वर्मा ने उसके पिता मनोहर वर्मा पर चाकू व गुप्ती से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों कृष्णपाल वर्मा और लखनलाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उन्होंने अपना अपराध कूबल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार वाडेकर, शिवलाल वर्मा, राजेश तिवारी, अमित चौहान, विक्रम सिंह रघुवंशी, हरिओम परमार, वीर सिंह, नरेन्द्र, विक्रम सिंह तथा भगवान की भूमिका रही.

 

 

Next Post

जिले में सुनिश्चित करें गैस सिलेंडर की आपूर्ति

Tue Mar 17 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने टीएल बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पेयजल व्यवस्था, गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, स्कूलों में किताबों की मनमानी और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया. […]

You May Like