त्रिशा-गायत्री की जोड़ी हारी, भारत का थाईलैंड ओपन अभियान हुआ समाप्त

बैंकॉक (वार्ता) भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला युगल के दूसरे राउंड में जापान की रूई हीरोकामि और सायाका होबारा से हारकर थाईलैंड ओपन 2025 से बाहर हो गईं।

आज यहां निमिबुत्र स्टेडियम में 53 मिनट तक चले मुकाबले में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को जपानी जोड़ी से मिली हार के इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई क्योंकि सभी पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबले हार गए।

तीसरी वरीयता प्राप्त त्रिशा और गायत्री की जोड़ी ने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन 20-22 से हार गईं। इसके बाद जापानी जोड़ी ने दूसरा गेम 21-14 से जीतकर मैच जीत लिया।

अन्य मुकाबलों में महिला एकल में उन्नति हुड्डा भी बाहर हो गईं। उन्हें थाईलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 6 पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ 14-21, 11-11 से हार का सामना करना पड़ा।

मालविका बंसोड़ को भी थाईलैंड की खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन से 12-21, 16-21 से हराया।

Next Post

केंद्र ने तहव्वुर राणा पर मुकदमा चलाने के लिए शीर्ष कानूनी टीम नियुक्त की

Fri May 16 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) केंद्र ने तहव्वुर राणा के खिलाफ 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में अभियोजन का नेतृत्व करने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू सहित एक उच्च स्तरीय कानूनी टीम नियुक्त की है। गुरुवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में गृह मंत्रालय […]

You May Like