प्रदेश सरकार को सेना को सौंप देना चाहिए लापता विजय शाह को तलाशने का काम : सिंघार

भोपाल, 17 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि सरकार अगर लापता मंत्री को नहीं ढूंढ पा रही है तो ये काम सेना को सौंप देना चाहिए।
श्री सिंघार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश सरकार अगर लापता मंत्री विजय शाह को नहीं पकड़ पा रही तो ये काम सेना को सौंप दिया जाए, वो इसे बखूबी कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार के जिम्मेदार लोगों को बखूबी पता होगा कि उनके मंत्री कहां हैं, लेकिन अपरोक्ष तौर पर उन्हें बचाने की कोशिश हो रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चाहे विजय शाह हों या फिर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, दोनों ने महिला और सेना का अपमान किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व चुप है। सीधे तौर पर ये उनकी मौन स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि भाजपा कानूनी कार्रवाई सिर्फ निर्दोष जनता पर करती है, अपने बेलगाम नेताओं पर नहीं। गलत बयान देने वाले भाजपा के नेताओं को सजा नहीं सुरक्षा देती है।
श्री सिंघार ने कहा कि भाजपा अगर अपने लोगों को नियंत्रित नहीं कर पा रही है तो उनका प्रशिक्षण कराए, ताकि उनके मुंह से ऐसे बयान दोबारा न निकल सकें।

Next Post

ज्योतिरादित्य ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Sat May 17 , 2025
शिवपुरी, 17 मई (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां जिला चिकित्सालय पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया। श्री सिंधिया जिला चिकित्सालय में रखी अल्ट्रासाउंड मशीनों को प्रारंभ कराया गया। चिकित्सालय में सुख सुविधाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय ऋषि ईश्वर से विचार विमर्श […]

You May Like