रीवा डिविजन टीम में सीधी के तीन खिलाड़ियों का चयन

सीधी:मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट (वनडे फॉर्मेट) के लिए रीवा डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में डीसीए सीधी के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में शुभ पांडे, कृष्ण वर्मा और ध्रुव पटेल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन और निरंतर मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। डीसीए सीधी के लिए यह गर्व का क्षण है, जो जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं के लगातार निखरने का प्रमाण है।जिला क्रिकेट संघ सीधी (DCA) के सभी पदाधिकारियों, कोचों एवं खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि ये खिलाड़ी रीवा डिविजन टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे ।

Next Post

शास्त्रीवार्ड के ट्रांसफार्मर मे लगी आग, सिलेंडर का उपयोग कर भुजाई आग

Sun Mar 22 , 2026
मुलताई: नगर की शास्त्री वार्ड मे रविवार की सुबह करीब 11 बजे जनपद टंकी के सामने स्थित 100 केवी ट्रांसफार्मर मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई,आगजनी कि सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग भुजाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने […]

You May Like