रिटायर्ड अधिकारी के साथ 72 लाख की ठगी, जालसाज ने मोटी रकम पाने का दिया झांसा

भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में एक रिटायर्ड अधिकारी के साथ 72 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. जालसजों ने शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का झांसा देते हुए ठगी की वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक ई-1 अरेरा कॉलोनी निवासी अभय शरद मोहगांवकर (72) कोल माइंस छत्तीसगढ़ में बतौर अधिकारी के पद पर रहे. रिटायर्ड होने के बाद से वह भोपाल में रह रहे हैं. बीते दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक अंजान फोन आया. कालर ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए अभय को झांसे में लेते हुए शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिलाने की बात कही. कालर ने दावा किया कि अगर अभय उसके बताए गए प्लेटफॉर्म पर निवेश करते हैं, तो मोटा मुनाफा कमा पाऐंगे.

जालसाज ने अभय का भरोसा जीतते हुए ट्रेडिंग के नाम पर उनके अलग-अलग खाते खुलवाये. अभय से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर छोटी रकम से शुरूआत की गई. धीरे-धीरे यह राशि 72 लाख रुपये तक पहुंच गई और उनके खाते रखी राशि जालसाज के खाते में ट्रांसफर हो गई. ठगी का एहसास होने पर अभय ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

डिजिटल अरेस्ट के शिकार युवक को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया, बड़ी ठगी से बचाया

Sun Feb 8 , 2026
भोपाल। थाना छोला मंदिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के शिकार एक व्यक्ति को सुरक्षित मुक्त कराते हुए संभावित बड़ी आर्थिक ठगी से बचा लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-4 मधुर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष सिंह […]

You May Like

Play sound