जिला बदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भोपाल:थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आरोपी जिला बदर होने के बाद भी भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में छिप कर रहता था. थाना स्टेशन बजरिया पुलिस के अनुसार जिला बदर आरोपी घायल अवस्था में थाना गौतम नगर पुलिस के साथ अपना इलाज कराने हमीदिया अस्पताल आया था.

जिसकी जानकारी मिलने पर थाना प्राभारी स्टाफ के हमीदिया अस्पताल पहुँचे, जहां थाना गौतम नगर के पुलिस जवानो के द्वारा दो व्यक्तियो का मेडीकल परीक्षण कराया जा रहा था. जिनमें से एक व्यक्ति का नाम मनोज मीणा उर्फ टुक्की उम्र 27 साल निवासी बजरिया की जानकारी मिली.

आरोपी झगड़े के दौरान आई चोट की मेडिकल जांच करा रहा था. आरोपी पर पुलिस ने जिला बदर की कार्यवाही के उल्लंघन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया. जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा दिया गया है.

Next Post

अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल:शहर में लिस्टेड गुण्डे बदमाशों और सक्रिय अपराधियों कि लगातार चैकिंग पुलिस की टीमें कर रही है. इस दौरान पुलिस को मिली सूचना पर खानूगाँव व्हीआईपी रोड पर अवैध फायर आर्म्स के साथ घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुसिस जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान आदी […]

You May Like