एसपी ने एएसपी स्तर पर बदलीं जिम्मेदारियां

जबलपुर: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एएसपी स्तर की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के बीच थानों और अनुभागों का नए सिरे से आवंटन किया गया है। शहर और ग्रामीण अंचल को पांच जोनों में पहले से ही बांटा गया है लेकिन 2 मई को पुलिस महकमे में हुए बदलाव के बाद शहर एएसपी रहे आयुष गुप्ता का तबादला कर पुलिस उपायुक्त जोन 3 नगरीय भोपाल बनाया गया है। इसके बाद से पांच जोन वाले जिले में एक एएसपी का पद रिक्त बढ़ा हुआ है और चार एएसपी है ।

नई कार्ययोजना के अनुसार पूरे जिले को चार एएसपी के जिम्मे पांच प्रमुख कार्यक्षेत्रों में विभाजित किया गया है। जोन-1 एएसपी सिटी का प्रभार क्राइम एएसपी जिते न्द्र सिंह को सौंपा गया है। जिन्हें कोतवाली, लार्डगंज, मदनमहल, ओमती, बेलबाग, सिविल लाइन, गोहलपुर हनुमानताल, घमापुर, माढ़ोताल, विजय नगर, रांझी और खमरिया की जिम्मेदारी होगी। साथ ही, डायल-112 और सीसीटीवी नेटवर्क की निगरानी, पुलिस लाइन, कानून, शांति व्यवस्था, विशेष शाम, कंट्रोल रूम की भी इनके जिम्मे रहेगी। इसके अलासा सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जोन-2 एएसपी सुश्री पल्लवी शुक्ला को गोरखपुर, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गढ़ा, तिलवारा, अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना का विशेष प्रभार सौंपा गया है। वह प्रभारी प्रोटोकॉल लाईजनिग, नोडजल अधिकारी पॉक्सो एक्अ, प्रभारी वेलफेयर, महिला हेल्प डेस्क और ऊर्जा डेस्क के कार्यों का नेतृत्व करेंगी। ग्रामीण सुरक्षा कमान एएसपी सूर्यकांत शर्मा जोन 3 को ग्रामीण इलाकों पाटन, कटंगी, शहपुरा, बेलखेड़ा, सिहोरा, मझौली, मझगवां, खितौला, गोसलपुर, बरेला, कुंडम की जिम्मेदारी दी गई है। इनका फोकस चुनाव से विस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आम्र्स एक्ट अपराध, कर्मचारी के विरूद्ध दर्ज अपराध संबंधी मामलों में रहेगा ।

इसी प्रकार यातायात एएसपी जोन 4 अंजना तिवारी को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने का जिम्मा है। जिन्हें मालवीय चौक और गढ़ा, घमापुर यातायात थाना एवं केंट, गोराबाजार, बरगी, भेड़ाघाट, चरगवां थाना दिया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत शाखा, सीएम हेल्पलाइन, आलम्बन शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिटी एएसपी की जिम्मेदारी के साथ जोन 5 एएसपी जितेन्द्र सिंह को साइबर सेल, अपराध थाना, एनडीपीएस प्रकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं साथ ही संपत्ति अपराध, चिन्हित अपराध का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Next Post

एमएलबी मैदान पर आज शाम से सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, विधायक प्रीमियर लीग में उतरेंगी 165 टीमें

Fri May 8 , 2026
ग्वालियर: शहर में आज से क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहने वाला है। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 8 मई से एम.एल.बी. कॉलेज मैदान पर होगा। यह प्रतियोगिता 8 जून तक चलेगी, जिसमें […]

You May Like

मनोरंजन