भोपाल:शहर में लिस्टेड गुण्डे बदमाशों और सक्रिय अपराधियों कि लगातार चैकिंग पुलिस की टीमें कर रही है. इस दौरान पुलिस को मिली सूचना पर खानूगाँव व्हीआईपी रोड पर अवैध फायर आर्म्स के साथ घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुसिस जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान आदी एम खान उम्र 20 साल निवासी कोहेफिजा के तौर पर की गई है. मौके पर आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस जप्त किया गया.
आरोपी से अवैध हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस ने पूछताछ की. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार आरोपी आदी एम खान के खिलाफ मारपीट, लडाई झगडा, अवैध हथियार, धोखाधडी करने सबंधि अपराध पंजीबद्ध है. आरोपी को कुछ दिन पूर्व राजस्थान पुलिस द्वारा धोखाधडी के अपराध में गिरफ्तार किया गया था. जमानत से छुटने के बाद भोपाल में अवैध हथियार के साथ घुमते हुए पकड़ा गया. आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियो में संलग्न है।
