निवास पुलिस ने 820 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद किया

निवास: चौकी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरई-निवास मार्ग पर कटरा जंगल के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 820 शीशी प्रतिबंधित सिरप, तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किए। पुलिस की घेराबंदी देखते ही एक आरोपी फरार हो गया, जबकि राजीव शुक्ला, राकेश साहू और अंकुश साहू को दबोच लिया गया।

बरामद सिरप की कीमत लगभग 2 लाख 46 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप कहां से लाया जाता था और इसका मुख्य सरगना कौन है। कार्रवाई एसपी मनीष खत्री और एसडीओपी गायत्री तिवारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह बघेल व टीम ने की।

Next Post

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पैरा ऐथलीटों का बढ़ाया उत्साह

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शनिवार को राजधानी भोपाल में आयोजित पैरा ऐथलीट चैंपियनशिप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी लगन और मेहनत से […]

You May Like

मनोरंजन