इस्लामाबाद, 16 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को हुए एक धमाके में एक बच्चे सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य घायल हो गये।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका बन्नू जिले में मिरयान पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे हुआ। रेस्क्यू 1122 के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया, जिनमें से
कई की हालत गंभीर है। द डॉन की एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया कि यह धमाका एक मोटरसाइकिल में लगे टाइम बम के फटने से हुआ। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने एक बयान में धमाके की निंदा की, मौतों पर दुख जताया और मरने वालों और उनके परिवारों के लिए दुआ की।
Next Post
बिल गेट्स फाउंडेशन पर घटिया टीकों को बढ़ावा देने का आरोप
Mon Feb 16 , 2026
मॉस्को, 16 फरवरी (वार्ता) रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स के फाउंडेशन ने निम्नस्तरीय टीकों को बढ़ावा दिया और बेहतर टीकों के इस्तेमाल में बाधा डाली थी। श्री दिमित्रिएव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी करते […]

You May Like
-
2 years ago
चार शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
-
2 years ago
महाकुंभ में सरकार के इंतजाम नाकाफी: अखिलेश
-
2 years ago
तेलंगाना सचिवालय में फर्जी तहसीलदार गिरफ्तार
