बिल गेट्स फाउंडेशन पर घटिया टीकों को बढ़ावा देने का आरोप

मॉस्को, 16 फरवरी (वार्ता) रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स के फाउंडेशन ने निम्नस्तरीय टीकों को बढ़ावा दिया और बेहतर टीकों के इस्तेमाल में बाधा डाली थी। श्री दिमित्रिएव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी करते हुए दावा किया कि गेट्स फाउंडेशन ने फंडिंग, अनुमोदन, सरकारी समर्थन और मीडिया प्रभाव के जरिए वैश्विक स्तर पर टीकों पर व्यापक नियंत्रण स्थापित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को “भ्रमित” किया गया और बेहतर टीकों को अपनाने से रोका गया। उन्होंने फाइनेंसियल टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें श्री गेट्स के दिवंगत वित्तीय कारोबारी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कथित संबंधों का उल्लेख था।

उल्लेखनीय है कि श्री दिमित्रिएव ने रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी के विपणन प्रयासों का नेतृत्व किया था। उन्होंने एपस्टीन मामले में प्रकाशित सामग्रियों के बाद श्री गेट्स की वैक्सीन संबंधी गतिविधियों की जांच की मांग भी की थी। गौरतलब है कि अमेरिकी उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने 30 जनवरी को एपस्टीन मामले से जुड़े दस्तावेजों के प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा की थी। जारी किए गए डेटा की कुल मात्रा 35 लाख फाइलों से अधिक बताई गई है। गौरतलब है कि 2019 में एपस्टीन पर अमेरिका में नाबालिगों की तस्करी के आरोप लगाए गए थे। उसी वर्ष जुलाई में जेल में उसकी मौत हो गई थी, जिसे जांच में आत्महत्या बताया गया।

Next Post

2026 में 2.3 करोड़ अफगानों को होगी मानवीय सहायता की जरूरत: यूनिसेफ

Mon Feb 16 , 2026
काबुल, 16 फरवरी (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि आने वाले साल में अफ़गानिस्तान में लगभग 2.29 करोड़ लोगों को मानवीय मदद की ज़रूरत पड़ेगी, जिसमें लगभग 1.16 करोड़ बच्चे शामिल हैं। यूनिसेफ की ओर से जारी दस्तावेज़ ‘बच्चों के लिए मानवीय […]

You May Like

मनोरंजन