युवक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से भीड़ को नियंत्रित किया

इंदौर। बढ़ते अपराध, नशाखोरी और प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ सोमवार को युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन में किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने आरोप लगाया कि शहर में चोरी-लूट, महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, नशा माफिया की सक्रियता और युवाओं में बढ़ती लत प्रशासन की गंभीर चूक हैं। उन्होंने नशा मुक्त इंदौर अभियान और नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और मेट्रो प्रोजेक्ट की अनियोजित योजना पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि निर्माण कार्यों के कारण यातायात बाधित हो रहा है और जगह-जगह हुई तोड़फोड़ से आम लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

इस बीच कांग्रेस ने एसआईआर मामले में 5.68 लाख गायब मतदाताओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के ध्यान आकर्षित करने के लिए जोरदार नारे लगाए, लेकिन अब तक किसी के गंभीर घायल होने की जानकारी नहीं है।

Next Post

2.5 लाख की ड्रग्स जब्त, दो आरोपी और एक फरार सप्लायर गिरफ्तार

Mon Dec 8 , 2025
इंदौर. शहर में फैल रहे नशे के नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने लगातार दूसरे दिन करारी चोट की है. दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पकड़ा गया एक फरार आरोपी लंबे समय से तस्करी की कड़ी बना हुआ […]

You May Like