अमित यादव ने मारपीट से आहत होकर लगाई फांसी, 4 पर मामला दर्ज

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खैराई में एक युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा हैं कि युवक के साथ कुछ दिनों पहले कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी,तथा यह बेइज्जती युवक सहन नहीं कर सका,इसलिए इस प्रताड़ना से परेशान होकर आज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जिसके बाद परिजनों ने करैरा थाना पुलिस को सूचित किया तथा पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

वहीं पुलिस ने जांच शुरू करते हुए 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।जानकारी के अनुसार मृतक के भाई सुमित यादव ग्राम खैराई ने बताया कि 19 जनवरी 2025 को राजा उर्फ राजेन्द यादव, त्रिलोक यादव, कप्तान यादव, आकाश यादव, विकास यादव के द्वारा मृतक अमित यादव की लात घूसो से मारपीट की गई। जिसके बाद मेरा भाई अमित यादव बहुत परेशान हो गया और काफी प्रताड़ित हो चुका था।

वहीं बताया जा रहा हैं कि मृतक अमित यादव द्वारा मारपीट से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर खत्म हो गया जो धारा 108 की परिधि में आता है। जांच से पाया गया कि मृतक अमित यादव के साथ प्रताड़ना की गई जिससे क्षुद्ध होकर मृतक ने आत्महत्या करना पाया गया है।संपूर्ण जांच मर्ग इंटीमेशन, लाश पंचायतनामा, शव प्राप्ति रसीद, कथन साक्षीगण से आरोपीगण राजा उर्फ राजेन्द्र यादव, त्रिलोक यादव, कप्तान यादव, आकाश यादव, विकास यादव निवासीगण ग्राम खैराई के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108 का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त आरोपीगण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Next Post

गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जा के लिए निकला युवक 1100 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर

Tue Jan 21 , 2025
शिवपुरी: गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए एक युवक हरिद्वार से उज्जैन कावड़ यात्रा लेकर निकला है। हरियाणा के मूल रूप से रहने वाले युवक का कहना है कि गाय को गौ राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लेकर वह हरिद्वार से उज्जैन महाकाल बाबा पर गंगा जल चढाने […]

You May Like