रेहटी। अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त की है. लगभग 150 लीटर कच्ची महुआ शराब का लाहन नष्ट किया गया. पुलिस ने आरोपी राजेश पंवार पिता शैतान सिंह पंवार निवासी आमडो के कब्जे से 19 क्वार्टर, आरोपी संजय बारेला पिता दामलिया बारेला के कब्जे से 5 लीटर, गोलू बारेला पिता नासरिया बारेला के कब्जे से 10 लीटर, दिनेश बारेला पिता कोलू बारेला के कब्जे से 10 लीटर खराब जप्त की है. साथ ही मौके पर लगभग 100 से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब का लहान नष्ट किया गया.
छापामार कार्रवाई में अवैध शराब जब्त
