आज शुरू होगा आलमी तब्लीगी इज्तिमा, शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

भोपाल। आलमी तब्लीगी इज्तिमा 14 से 17 नवंबर तक घासीपुरा ईटखेड़ी में आयोजित किया जा रहा है। आज शाम से कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने ट्रैफिक पैटर्न में बदलाव किए हैं। देशभर से बड़ी संख्या में धर्मावलंबी भोपाल पहुंचेंगे, इसलिए रेलवे स्टेशन, पुराने शहर और अन्य क्षेत्रों से इज्तिमा स्थल तक पहुंचने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। अंतिम दिन सुबह 6 बजे दुआ की नमाज के दौरान पुराना शहर से इज्तिमा स्थल की ओर जाने वाले मार्ग परिवर्तित रहेंगे।

मुख्य मार्ग परिवर्तन

एयरपोर्ट जाने वाले वाहन व्हीआईपी रोड–लालघाटी होकर आवागमन करेंगे।

रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन रोशनपुरा–लिंक रोड 2–बोर्ड ऑफिस–चेतक ब्रिज–प्रभात चौराहा होकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पहुंच सकेंगे।

सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बेतूल से आने वाली बसें आईएसबीटी तक आएंगी, आगे नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विदिशा और बैरसिया रूट की बसें निर्धारित स्थानों पर ही समाप्त होंगी।

पार्किंग व्यवस्था

लंबाखेड़ा, मुबारकपुर, मीना चौराहा और गोलखेड़ी जोड़ के रास्तों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। दोपहिया, चारपहिया, बस और भारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

Next Post

‘इजरायल ने प्राप्त किये एक और बंधक के शव’

Fri Nov 14 , 2025
यरूशलम/गाजा, 14 नवंबर (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इजरायल को गुरुवार रात गाजा पट्टी में रेड क्रॉस के माध्यम से एक और बंधक के अवशेष मिले। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अवशेष को गाजा पट्टी के अंदर […]

You May Like