जेल छूटते ही किशोरी से की छेड़छाड़

जबलपुर : जेल से छूटे छेड़छाड़ के आरोपी ने गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक सूजल रजक 20 वर्षीय निवासी नई बस्ती द्वारा गोहलपुर थाना क्षेत्र में नवम्बर 24 मेें एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी ।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया था जो जमानत पर छूटते ही थाना क्षेत्र की दूसरी किशोरी 16 वर्षीय के साथ स्कूल आते जाते छेड़छाड़ करने लगा। घर में भी घुसकर छेड़छाड़ की। पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इधर महिला से रेप की कोशिश
मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां में घर में घुसकर एक महिला से रेप की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि मझगवां निवासी 30 वर्षीय महिला का पति बीती रात रिश्तेदारी में गया हुआ था तभी रात्रि नौ बजे क्षेत्र में रहने वाला लाखन सिंह 32 वर्षीय का महिला के घर में घुस गया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।

Next Post

डगालें बनी बिजली लाइनों के लिए खतरा

Wed Feb 26 , 2025
जबलपुर: शहर में कई जगह विद्युत लाइन पेड़ों को छूते हुए निकल रही है। इसकी तस्वीर इनकम टैक्स चौराहे के पास विद्युत कार्यालय से तीसरे पुल जाने वाले मार्ग, रेलवे स्टेशन, कांचघर मार्ग और सदर से गुजरी सड़को पर देखी जा सकती है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई […]

You May Like