दूषित पानी की निगरानी के लिए कांग्रेस पार्षदों की समिति गठित

ग्वालियर। हाल ही में इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई दुखद घटनाओं ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। कई निर्दोष लोगों की जान गई और सैकड़ों बीमार पड़े। यह घटना जल प्रदूषण की गंभीर समस्या को उजागर करती है, जो भाजपा सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का नतीजा है। इस दर्दनाक सबक को ध्यान में रखते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के अनुभवी पार्षदों की 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर्पित होगी।

यह समिति विशेष रूप से उन 27 स्थानों पर फोकस करेगी, जहां हालिया जांचों में पानी में हानिकारक बैक्टीरिया और प्रदूषण के उच्च स्तर पाए गए हैं। इन जगहों पर जल की गुणवत्ता में सुधार के लिए त्वरित उपाय किए जाएंगे, साथ ही पूरे शहर में जल आपूर्ति प्रणाली की निरंतर निगरानी की जाएगी। समिति के संयोजक मनोज राजपूत होंगे। समिति में कपिल शर्मा सह संयोजक, सरोज हेवरन कंषाना सदस्य, सईदा आसिफ अली सदस्य, अनीता रामू कुशवाह सदस्य, केदार बारहादिया सदस्य, चंदनी जंग बहादुर चैहान सदस्य, अनीता मुकेश धाकड़ सदस्य, किरन धर्मेन्द्र वर्मा सदस्य, प्रमोद खरे सदस्य, अंकित कटठल सदस्य, सुरेन्द्र साहू सदस्य हैं।

Next Post

बिजली बिल नहीं भरा तो खाते हो जाएंगे सीज

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर। बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए बिजली कंपनी ने कड़ा रुख अपना लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बकाया बिजली बिल जल्द से जल्द जमा कराने के लिए अधिकारी […]

You May Like