वाहन पलटने से चार श्रद्धालु की मौत, दो घायल

वाहन पलटने से चार श्रद्धालुआें की मौत, दो घायल

सीधी, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में प्रयागराज जा रही एक जीप पलटने से उसमें सचार चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के कैमोर पहाड़ क्षेत्र में हुए इस हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जीप में सवार सभी लोगों को अस्पताल लाया गया। दो लोगों को तत्काल मृत घोषित कर दिया और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। शेष दाे यात्रियों का इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि जीप में सवार सभी लोग पड़ोसी सिंगरौली जिले से प्रयागराज जा रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Next Post

वाहन से दो क्विंटल गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

Tue Feb 18 , 2025
शहडोल, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर पुलिस ने आज एक वाहन से दो क्विंटल गांजा जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एनसीबी भोपाल की सूचना पर पायलटिंग कर रहे वाहन को नारकोटिक एक्ट में जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार […]

You May Like