अशरफ अली
भोपाल: हिंदू नव संवत्सर के शुभारंभ के साथ ही राजधानी भोपाल में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही दर्शन के लिए उमड़ रही है। मंदिरों में फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सज्जा से अलौकिक वातावरण निर्मित किया गया है।
नव संवत्सर के अवसर पर कई स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई है, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।विशेष रूप से काली माता मंदिर में इस अवसर पर भव्य रोशनी की गई है, जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा है। शाम के समय यहां का दृश्य अत्यंत आकर्षक नजर आ रहा है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
