रील के लिए ट्रैफिक के बीच लेटी 8 हजार फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर


इंदौर: विजय नगर इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के सामने जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो बनवाने वाली इन्फ्लुएंसर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल पर रुके वाहनों के आगे पहुंचकर अलग-अलग अंदाज में फोटो और वीडियो शूट करवाती दिखाई दे रही है.वायरल वीडियो विजय नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है.

इसमें प्रकृति गौर नाम की युवती सड़क पर चल रहे ट्रैफिक के बीच पहुंचती है और वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर शूट करवाती नजर आती है. इस दौरान सिग्नल पर रुके वाहनों के आगे उसका फोटो और वीडियो बनाया जा रहा था. युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 8 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा.
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने मामले में संज्ञान लेते हुए युवती की जानकारी निकलवाकर कार्रवाई की बात कही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया था. मामले में एडिशनल सीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि इस तरह सड़क पर वाहनों के बीच वीडियो बनाना गलत है, यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. युवती की जानकारी निकलवाई जा रही है. तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

तालचेर-बिमलागढ़ रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाएगी ओडिशा सरकार

Sat Aug 22 , 2026
भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा सरकार तालचेर-बिमलागढ़ नयी ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना के लिए बाकी बची जमीन के अधिग्रहण में तेजी लाएगी और अधिग्रहित जमीन को बिना किसी रुकावट के रेलवे को सौंपने की प्रक्रिया को सुचारु बनाएगी। राजस्व सचिव अरबिंद पाढ़ी ने 149.78 किलोमीटर लंबी रेलवे परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण […]

You May Like