इंदौर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर द्वारा निःशुल्क कोचिंग 1 जून 2026 से प्रारंभ की जाएगी.सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य आशा चौहान ने बताया कि एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित शीघ्र जमा कर सकते हैं. प्रशिक्षण केन्द्र तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड, भंवरकुआं, इंदौर में संचालित होगा, जहां अनुभवी अतिथि प्राध्यापकों द्वारा मुख्य परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी.
पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए तथा सभी स्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है और एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी रहेगा. संस्थान में पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध है तथा यहां प्री, मेन्स एवं साक्षात्कार स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाता है. छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं है, हालांकि नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता उपस्थिति के आधार पर दी जाएगी. पात्र अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन जमा करने की
