पुलिस को देखकर भागा, जेब से मिली ब्राउन शुगर

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने एयरपोर्ट रोड पर कार्रवाई कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी नशे की डिलीवरी देने जा रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह नशा कहां से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था।

Next Post

पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, शहर में चार जगह अग्निकांड

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर: शहर में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। सांवेर रोड स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ, वहीं नेमावर रोड और एयरपोर्ट क्षेत्र में भी आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।जानकारी के अनुसार, देर रात अवंतिका नगर स्थित पेंट […]

You May Like

मनोरंजन