पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, शहर में चार जगह अग्निकांड

इंदौर: शहर में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। सांवेर रोड स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ, वहीं नेमावर रोड और एयरपोर्ट क्षेत्र में भी आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।जानकारी के अनुसार, देर रात अवंतिका नगर स्थित पेंट बनाने की फैक्ट्री में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
इसी दौरान नेमावर रोड पर सीएनजी प्लांट के पास आग लगने से बड़ी मात्रा में भंगार जल गया। वहीं एयरपोर्ट के सामने शिवशक्ति नगर में एक बंद पड़े मकान में भी आग लगने की घटना हुई।
लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

लसूड़िया पुलिस पर 10 हजार का जुर्माना, बॉडी वॉर्न कैमरे अनिवार्य

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर:मारपीट और वसूली के आरोपों से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने लसूड़िया पुलिस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। कोर्ट ने यह राशि याचिकाकर्ता को देने के निर्देश दिए हैं और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे साथ रखने के आदेश भी दिए हैं।मामला एक रेस्टोरेंट […]

You May Like

मनोरंजन