राजकुमार ब्रिज के नीचे ब्राउन शुगर के साथ रिक्शा चालक गिरफ्तार कमर बैग से 18.8 ग्राम नशीला पदार्थ मिला


इंदौर. क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ चल रही चेकिंग के दौरान राजकुमार ब्रिज के नीचे एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कमर बैग की तलाशी में 18.8 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है. आरोपी की पहचान खजराना निवासी गुलरेज मेव के रूप में हुई है. वह छठवीं तक पढ़ा है और रिक्शा चलाता है.
क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार की रात राजकुमार ब्रिज के नीचे श्री त्रिवणेश्वर महादेव मंदिर के सामने चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे गुलरेज को रोककर तलाशी ली गई. उसके पास मिले कमर बैग से ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गुलरेज ब्राउन शुगर कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी. पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर खरीदारों और सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार इनपुट जुटाकर कार्रवाई कर रही है. छोटी मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने वाले मामलों में भी यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पीछे सप्लाई करने वाला कौन है और आगे इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. ऐसे मामलों में नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस की प्राथमिकता है.

.....

Next Post

BRICS Summit 2026 में विकास और पर्यावरण साथ-साथ, PM मोदी ने बताया भारत का विजन

Sun Sep 13 , 2026
नई दिल्ली। BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में प्रकृति को मां के रूप में देखा जाता है और विकास तथा पर्यावरण एक-दूसरे के विकल्प नहीं, बल्कि पूरक हैं। PM मोदी ने […]

You May Like