ओंकारेश्वर आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत हुआ

खंडवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार शाम को ओंकारेश्वर आगमन पर प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। ओंकारेश्वर हेलीपैड पर मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

इस अवसर पर कमिश्नर इंदौर श्री भास्कर लक्षकार, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Next Post

एमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : सीएम डॉ यादव

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा विकसित स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट […]

You May Like