पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

मुंबई, दुबई-अमृतसर फ्लाइट के 8 क्रू मेंबर्स को अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी पर सस्पेंड कर दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में देरी होने से एयरलाइन ने 8 क्रू मेंबर्स को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला 2 अगस्त, 2026 का बताया जा रहा है।

2 अगस्त को, दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू सदस्यों को लैंडिंग के दो घंटे के अंदर जरूरी ‘पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन’ यानी फ्लाइट के बाद की घोषणा करना था। लेकिन उन्हें 35 मिनट की देरी हुई। क्रू मेंबर्स ने 2 घंटे 35 मिनट बाद यह डिक्लेरेशन जमा किया।

सूत्रों के अनुसार, साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच के लिए एयरलाइन के जरूरी नियमों के तहत, सभी क्रू सदस्यों का टेस्ट किया गया और रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस पूरी घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एयरलाइन ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया।

 

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की

Fri Sep 18 , 2026
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बाबा घाट में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह का शुभारंभ किया. उप मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजन-अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया. विश्वकर्मा जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में हर निर्माणकर्ता के प्रेरणास्रोत भगवान विश्वकर्मा हैं. देश […]

You May Like