भाजपा की परिचयात्मक बैठक: नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत,बूथ जीतो का लक्ष्य तय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज अटल भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति और जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।

जिला प्रभारी श्री हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष श्री यति ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करें तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम बंसल रेनवाल, अभय पंडित, भसित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, विनय ददलानी और गुंजन चौकसे, जिला महामंत्री मुकेश राय और प्रदीप शेखावत, जिला मंत्री राकेश कुकरेजा, उत्कर्ष नायक, धर्मेंद्र परिहार, योगेश वासवानी, जितेंद्र अहिरवार, संतोष हिरवे और सरिता पीपलोदे, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ यादव कल उज्जैन को देंगे सौगात, गीता भवन और विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन 

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17 मार्च को उज्जैन में 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा कियान्वित की जा रही नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के अंतर्गत 662.46 […]

You May Like

मनोरंजन