हमीरपुर में डबल डेकर बस में शॉर्ट सर्किट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

हमीरपुर। हमीरपुर में मौदहा से दिल्ली-नोएडा जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद बस में धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

मामला हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में गौरादेवी ईदगाह के पास का है। मौदहा से दिल्ली-नोएडा जा रही निजी ट्रैवल कंपनी की डबल डेकर बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं फैलने लगा। बस में धुआं भरता देख यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि, चालक ने समय रहते बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद यात्रियों को सड़क किनारे अंधेरे और ठंड में दूसरी बस का घंटों इंतजार करना पड़ा। इस घटना ने निजी बसों की सुरक्षा व्यवस्था, फिटनेस और सेफ्टी ऑडिट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शॉर्ट सर्किट के चलते बस में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन चालक की सतर्कता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

.....

Next Post

यातायात होता जाम

Thu Nov 26 , 2026
इंदौर: लवकुश चौराहे से उज्जैन रोड स्थित अरविंदो अस्पताल के सामने और आगे तक सर्विस रोड पर रोजाना बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते हैं. सर्विस रोड के दोनों ओर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना […]

You May Like