पेटलावद ब्लास्ट की 11वीं बरसी पर दिनभर चला श्रद्धांजलि देने का दौर, मृतकों को किया याद

पेटलावद। पेटलावद के काले दिन 12 सितंबर 2015 की 11वीं बरसी पर आज दिनभर श्रद्धांजलि अर्पित करने का दौर चला। नगर के *श्रद्धांजलि चौक* पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।उल्लेखनीय है कि *12 सितंबर 2015 को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर* थांदला रोड स्थित श्रद्धांजलि चौक पर *राजेंद्र कसवा* की दुकान में हुए भीषण ब्लास्ट में *89 लोगों की मौत हो गई थी* और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

आज उसी दर्दनाक हादसे की 11वीं बरसी पर श्रद्धांजलि चौक पर *किसान कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जीवन ठाकुर, नाना गोयल, बबलू राठौड़, गौरव जानी, चंदू राठौड़, जगदीश जानी देवेंद्र सोलकी गोपाल परमार * सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर *जीवन ठाकुर* ने कहा कि यह हादसा पेटलावद के इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा था। ब्लास्ट में मारे गए लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति है और उनके परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।कार्यक्रम के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Next Post

ब्रिक्स ने की 'एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों' की निंदा

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) ब्रिक्स ने बिना किसी देश का नाम लिए शनिवार को एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों और परोक्ष प्रतिबंधों की निंदा की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी नयी दिल्ली घोषणा पत्र में कहा गया है, “हम अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत एकतरफा दमनकारी उपायों की निंदा करते हैं। हम […]

You May Like